झारखंडब्रेकिंग

गुमला में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा; साढ़े तीन घंटे बाद उतारा गया

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिले के कोटाम गांव में शनिवार को एक युवक ने पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की मांग को लेकर नशे की हालत में 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने परिवार से संपत्ति के विभाजन की मांग करता रहा। यह घटनाक्रम करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। घटना की सूचना मिलते ही कोटाम पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक को शांत कराने का प्रयास किया गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवक की पहचान कोटाम गांव निवासी 25 वर्षीय रितेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता और भाई से घर की संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। घटना से पहले रितेश ने नशे की हालत में अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ मारपीट भी की थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रितेश के पिता गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं और रितेश दो भाइयों में छोटा है। उसके तीन बच्चे हैं। जब वह टावर पर चढ़ा, तो आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। तेज धूप के कारण टावर की पाइपें गर्म हो चुकी थीं, जिससे नीचे उतरना मुश्किल हो गया था। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों के प्रयासों से अंततः उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...