CrimeJharkhand

*सांसद हजारीबाग लोकसभा जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक सम्पन्न रामगढ़ उपायुक्त व सभी विधायक रहे मौजूद*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिला समाहरणालय सभागार में आज माननीय सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र श्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी डीडीसीएमसी/दिशा की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान माननीय विधायक मांडू श्री जय प्रकाश भाई पटेल, माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद, उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुधा देवी, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने पूर्व में हुए दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की सभी को विस्तार से जानकारी दी।बैठक के दौरान माननीय सांसद ने कहा कि रामगढ़ एक आदर्श जिला है जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से रामगढ़ जिले को विभिन्न योजनाओं व कार्यों के माध्यम से विकास कि दिशा में आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। मनरेगा के तहत जिले में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी लेने के क्रम में माननीय सांसद में मिशन अमृत सरोवर के तहत अब तक हो चुके कार्यों की समीक्षा की वहीं उन्होंने जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। जिले के सभी पंचायतों में खेल मैदान स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पोटो हो खेल विकास योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर बेहतर गुणवत्ता के साथ खेल मैदान जिसमें शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सुनिश्चित करने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस संबंध में अध्यक्ष नगर परिषद श्री युगेश बेदिया ने नगर परिषद क्षेत्रों में खेल स्टेडियम का निर्माण कराने सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर बैठक में उपस्थित सभी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कार्य कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित करने का निर्देश दिया वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रामगढ़ से बीते वर्ष व वर्तमान वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाभुकों को आवास का लाभ देने के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय विधायक ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करने के क्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे कराकर विभिन्न योजनाओं व आवश्यक सुविधाओं की सूची तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए वहीं उन्होंने इन कार्यों में विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग योजनाबद्ध तरीके से लेने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से जिले में संचालित जलापूर्ति योजनाओं एवं उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कई क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना के कार्य न करने से संबंधित मामले को सभी के समक्ष रखा गया जिस पर माननीय सांसद ने जनप्रतिनिधियों को कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय करते हुए संयुक्त रुप से स्थल निरीक्षण कर जलापूर्ति योजनाओं का कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पीएम कुसुम योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को सोलर पंप का लाभ देने के उद्देश्य से माननीय सांसद ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने कोरोनाकाल के दौरान बच्चों कि शिक्षा में आई बाधा को दूर करने हेतु विभिन्न माध्यमों से किए गए कार्यों की जानकारी ली मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीजीसाथ, ज्ञानसेतु, एक्स्ट्रा क्लास आदि के माध्यम से किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी वही माननीय सांसद ने जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु कोचिंग व्यवस्था शुरू करने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुकन्या योजना, मातृत्व वंदना योजना, टीएचआर सहित अन्य के माध्यम से लाभुकों को दिए जा रहे हैं लाभ की जानकारी ली वही उन्होंने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत शत प्रतिशत योग्य बच्चियों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।गोला मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स के निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति की जानकारी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से लेने के क्रम में माननीय संसद में जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया वही पतरातू प्रखंड में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने के दिशा में सिविल सर्जन रामगढ़ द्वारा माननीय सांसद को प्रीफैबरीकेटेड मटेरियल से 100 बेड का अस्पताल पतरातू प्रखंड में स्थापित करने को तहत किए जा रहे कार्यों के विस्तार से जानकारी दी गई।बैठक के दौरान माननीय विधायक मांडू विधानसभा क्षेत्र के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सर्वे कराकर प्रत्येक घर को नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी से निजी क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों/ एजेंसियों द्वारा 75% स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के तहत निर्देश के आलोक में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए इसे सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान माननीय सांसद ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन रामगढ़ को संस्थागत प्रसव व एंटीनेटल चेक अप सहित अन्य कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए ससमय इनकी रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुधा देवी के द्वारा उनके क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं व लोगों की समस्याओं को सभी के समक्ष रखा गया जिस पर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश गए।स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को सभी योग्य लाभुकों को शौचालय का लाभ देने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान माननीय सांसद एवं माननीय विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा अवैध खनन पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी से ली गई वही किसी भी प्रकार के अवैध खनन वह परिवहन पर रोक लगाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...