झारखंडब्रेकिंग

अनाथा बच्चों को मुख्यधारा में लाना ही डालसा का उद्देश्य : राजेश कुमार सिन्हा।

Share
Share
Khabar365news

रांची : बुंडू प्रखंड के रेलाडीह पंचायत में डालसा टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, रूकमनी देवी, सोनामनी देवी, बिमला कुमारी, प्रदुमन प्रमाणिक, विधि के छात्र-छात्राएं साक्षी मिश्रा, अनन्या राज, स्नेहाप्रिया एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

राजेश कुमार सिन्हा ने अनाथ, बेघर, उपेक्षित बच्चों के लिए माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर चलाये जा रहे साथी अभियान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनाथ और बेघार बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा हर संभव सहायता पहुंचाया जायेगा। जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से सम्पर्क करें अथवा पंचायत में कार्यरत पीएलवी से सम्पर्क करें, ताकि अनाथ व बेघर बच्चों को सहारा मिल सके। आगे उन्होंने कहा कि जो बच्चे अनाथ है, बेघर अथवा बेसहारा है, जिनका सुरक्षा का कोई आधार न हो उनको चिन्हित कर डालसा द्वारा सहायता पहुंचाना ही उद्देश्य है।
ज्ञात हो कि राजेश कुमार सिन्हा ने महिलाओं के अधिकार, बुजुर्गो के अधिकार, सामान वेतन और सामान काम पर भी लोगों को जानकारी दिये। उन्होंने निःशुल्क विधिक सेवा पाने का हकदार कौन है ? गिरफ्तारी के कारण जानने के अधिकार तथा गिरफ्तारी के समय पर फोकस किये।
पीएलवी सोनमनी देवी ने बाल श्रम पर फोकस करते हुए बोलीं कि छोटे बच्चों से श्रम कराना अपराध है, उन्हें पढ़ाये ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो। पीएलवी मुस्कान कुमारी ने बाल विवाह पर जानकारी दी उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। पीएलवी बिमला कुमारी ने बाल श्रम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
अंत में डालसा के पीएलवी ने लोगों के बीच पम्पलेट, लिफलेट तथा कानूनी पुस्तिका का वितरण किया तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...