BreakingCrimedeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारवां क्षेत्र के मनीगाड़ी में अजीबोगरीब घटना घटी आम तोड़ने गए बच्चे की निर्मम हत्या।

Share
Share
Khabar365news

देवघर /सारवां :सारवां क्षेत्र के मनीगाड़ी में अजीबोगरी घटना घटी आम तोड़ने गए बच्चे की निर्मम हत्या।
आपको बता दें कि मनीगाड़ी के रहने वाले राजेश यादव के बेटे को गांव के ही गणु ओझा के द्वारा गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी 2 दिन पहले मृतक प्रियांश और मृतक के भाई आयुष आम के बागान में आम तोड़ने गए थे

वहीं बागान मालिक गणु ओझा ने आम तोड़ते हुए देख लिया उसे पकड़कर गला दबाकर झाड़ी के पास फेंक दिया इसकी सूचना तब मिली जब उनके छोटे बच्चे आयुष घर पहुंच कर अपनी आप बीती बताई।दौड़- दौड़े परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया।

उसके बाद रोते बिलखते परिजन ने बच्चों को लेकर अजय नदी में दफना दिया और परिजनों ने बताया कि थाना में थानेदार साहब को आवेदन दिया तो उन्होंने आवेदन लेने से इनकार कर दिया और दो दिनों तक थाने का चक्कर कटवाए उसके बाद समाजसेवी चिरंजीवी यादव को इसकी सूचना परिजनों ने दिया तो इन्होंने थाने में जाकर पुनः आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की

उसके बाद प्रशासन के द्वारा एक जांच कमेटी गठित कर मजिस्ट्रेट कि नियुक्ति कि गई और सारवां सीओ और थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे और दफन किए हुए स्थान पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मृतक प्रियांश के शरीर को निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

देवघर जिला ब्यूरो संतोष शर्मा कि रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...