झारखंडब्रेकिंग

आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, आंधी-वज्रपात के साथ 2 दिनों तक होगी बारिश

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में आज से मौसम बदलने वाला है। राज्य में आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अगले दो दिनों तक होने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बदलाव के बाद जब मौसम साफ होगा तब फिर तेज गर्मी का एहसास होने लगेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दोपहर बाद से राज्य के 12 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3 अप्रैल को दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को भी ऑरेंज जारी किया है। वहीं 4 अप्रैल को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा को छोड़कर अन्य जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने के संकेत हैं। इसे देखते हुए 4 अप्रैल को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। दो जगह से नमी आ रही है तो बीच में कंवर्जन हो रहा है। तापमान हाई है, ऐसे में बारिश की संभावना होती है। हालांकि यह बारिश एक निश्चित क्षेत्र में होती है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने की वजह से ही झारखंड में मौसम बदलेगा। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Guard Recruitment in Jamtaada Nears Completion as Verification Accelerates

Khabar365newsjamtara watchman bharti update In the district, preparations to complete the recruitment...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में पैराशूट से गिरी रहस्यमयी मशीन,

Khabar365newsबहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा इलाके में उस वक्त ग्रामीणों के बीच...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में बस और 16 चक्का हाइवा की टक्कर, 4 घायल

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बस और 16 चक्का हाइवा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...