Home झारखंड नाबालिग को भागकर शादी करने पर युवक पर FIR, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
झारखंडब्रेकिंग

नाबालिग को भागकर शादी करने पर युवक पर FIR, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Share
Share

पलामू : पलामू में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर बिहार के डेहरी के एक युवक ने झारखंड की मेदिनीनगर की नाबालिग लड़की से भागकर शादी कर ली। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।  जानकारी के मुताबिक, 2 साल पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। एक मार्च को दोनों पलामू के जपला रेलवे स्टेशन पर मिले और भागकर उत्तर प्रदेश के चोपन चले गए, जहां एक मंदिर में शादी कर ली। 

शादी के बाद जब दोनों युवक के डेहरी स्थित घर पहुंचे, तो परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद लड़के के परिवार वाले दोनों को लेकर मेदिनीनगर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। उधर, लड़की के परिवार ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग से शादी करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज कर लिया। लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

मेदिनीनगर थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने कहा कि नाबालिग लड़की से शादी के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक डेहरी में बालू घाट पर लोडिंग का काम करता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

सिल्ली के कुलुवाडीह में प्रतिबंधित गोमांस बिक्री का आरोप, तीन गिरफ्तार

रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुवाडीह गांव में प्रतिबंधित गोमांस...

ActiveBreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

पाकुड़ में मतदाता सूची सुधार की कवायद तेज,

पाकुड़ जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में प्रशासन...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन हटेंगे,

झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को सड़कों से हटाने की...