Jharkhand

सड़क पर बहते नाली के पानी को लेकर शिवपुरी के लोगों में आक्रोश
नारकीय स्थिति का जीवंत उदाहरण है शिवपुरी का यह सड़क

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 22 में लोग सड़क पर से बहने वाले नाली के गंदे पानी को लेकर काफी आक्रोश में हैं स्थानीय लोगों ने बताया की वार्ड 20 व वार्ड 21 से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण उक्त दोनों वार्ड क्षेत्र से अधिकांश नाली के गंदे पानी का निकास उत्तरी शिवपुरी मुख्य मार्ग से होकर बहता है जिसमे नाली नहीं है बरसात तो बरसात ठंडी , गर्मी में भी सड़क पर नाली के गंदे पानी का बहाव रहता है जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है वहीँ प्रतिदिन पूजा पाठ करने के लिए मंदिर जाने वाले सैकड़ों महिला पुरुषों को इसी सड़क से चल कर मंदिर जाना पड़ता है स्थानीय युवकों ने बताया की नाली नहीं होने के कारण उक्त सड़क में बारहो मास सड़क पर नाली के पानी का जमाव रहता है जिससे आये दिन दुर्घटना होते रहती है सड़क पर नाली के पानी के कारण नारकीय स्थिति बनी रहती है उत्तरी शिवपुरी के इस मामले को लेकर स्थानीय प्रतिनिधि उदासीन हैं जबकि यह समस्या करीब दो दशक से है मौके पर प्रभात कुमार प्रधान , निशांत कुमार प्रधान, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार , सुबोध पासवान, रुपेश कुमार, सुनील कुमार , रजनीश कुमार , धर्मेंद्र कुमार , सुनील यादव, गुड्डू कुमार , राजू विश्वकर्मा समेत शिवपुरी के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...