JharkhandpatratupatratuRamgarh

हजारीबाग में आजसू की सदस्यता लेंगे हजारों राजनीतिक – सामाजिक कार्यकर्ता

Share
Share
Khabar365news

संजय मेहता के नेतृत्व में होगा व्यापक मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु

हज़ारीबाग नगर भवन में रविवार, 14 दिसंबर 2025 को आजसू पार्टी द्वारा सदस्यता सह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के कई राजनीतिक, सामाजिक और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह पूरा कार्यक्रम आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय मेहता के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। संजय मेहता द्वारा आजसू संगठन की गतिविधियों को हजारीबाग एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में काफ़ी तेज कर दिया गया है। उत्तरी छोटानागपुर के मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरीय नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। संजय मेहता ने बताया की हजारीबाग के राजनीतिक दृष्टिकोण से यह बेहद महत्वूर्ण कार्यक्रम है।

मिलन समारोह में पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, प्रमंडल प्रभारी पूर्व विधायक लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी सम्मिलित रहेंगे।

हजारीबाग से होगा पुनर्जागरण: संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा है कि हजारीबाग जिले में संगठन का पुनर्जागरण शुरू कर दिया गया है। गाँव- गाँव से कार्यकर्ता जोड़े जाएँगे। आजसू में आस्था व्यक्त करते हुए लगातार नए साथी जुड़ रहे हैं। आजसू हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी। सभी पुराने आजसू के साथियों को पार्टी पुनः संगठन निर्माण के कार्यों में लगाएगी।

सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नाम

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शशि केशरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश पासवान, मुकेश मेहता, प्रवीण चौबे, किसन महतो, रवि मंडल, जितेंद्र साहू, ऋषभ राज, शंभु कुमार, धीरज अंबेडकर, मनीष वर्मा, मो. अजहर, मो. शाहिद इकबाल, अभिषेक कुमार , सुखदेव मेहता समेत हजारों साथी पार्टी से जुड़ेंगे। समारोह में अलग – अलग नेताओं के साथ हज़ारों कार्यकर्ता भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। आजसू पार्टी का दामन थामने को लेकर नेता और कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।

संजय मेहता ने बताया कि यह सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दर्शाता है कि आजसू पार्टी जनसरोकार और पारदर्शी राजनीति की प्रतीक बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग में आयोजित यह मिलन समारोह न केवल संगठन को मज़बूती देगा, बल्कि झारखंड की राजनीति में नई ऊर्जा और नए नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।

समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नगर भवन परिसर में आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित की जा रही हैं। जिला एवं नगर इकाइयों के साथ-साथ युवा आजसू और छात्र आजसू के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं, ताकि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

14 दिसंबर का यह कार्यक्रम हज़ारीबाग में आजसू पार्टी के संगठनात्मक विस्तार का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा और उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़कर प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेंगे।

जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने बताया कि आजसू सुप्रीमो हजारीबाग आएंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन से संबंधित संदेश भी देंगे। साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी बूथों पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स भी दिए जाएंगे।

हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष, केंद्रीय टीम, केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा, सुहानी एक्का,संगीता बारला, संदीप कुशवाहा, प्रदीप मेहता, सिदार्थ शंकर राय आदि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं।

सुदेश महतो की नेतृत्व क्षमता ने प्रभावित किया : शशि केशरी

शशि केशरी ने बताया की सुदेश महतो जी के नेतृत्व ने बहुत प्रभावित किया है। उनके नेतृत्व में झारखंड के बेहतरी के लिए कार्य करूँगा। 14 दिसम्बर को आधिकारिक तौर पर आजसू पार्टी की सदस्यता लूंगा। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो जी के नेतृत्व में संगठन से जुड़कर हजारीबाग क्षेत्र में भी संगठन की गतिविधियों को तेज करूँगा। हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता जी ने आजसू पार्टी में एक नई ऊर्जा भरी है। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

झारखंड को सुदेश महतो जैसे विजनरी नेता की जरूरत : मुकेश

इचाक के पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश पासवान ने कहा कि सुदेश महतो जी जैसे नेता की जरूरत झारखंड को है। हम सब मिलकर आजसू की विचारधारा को गाँव – गाँव लेकर जाएँगे। संगठन को मजबूत करेंगे। सुदेश महतो जी के साथ कार्य करते हुए झारखंड को सँवारूँगा।

युवा और छात्र इकाइयों की बड़ी भागीदारी

आजसू की युवा और छात्र इकाइयों के पदाधिकारी भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। बड़ी संख्या में सभी पार्टी के कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष तैयारी में लगे हैं। जिला अध्यक्ष सभी प्रखण्डों में दौरा कर रहे हैं।

युवा आजसू प्रदेश संयोजक विकास सिंह, प्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, सत्यम सिंह, विकाश साव, संदीव वर्मा, शिव यादव, गिरीश पांडेय, ऋतिक यादव, राहुल यादव, दीपक शर्मा, अंकित कुमार, अभिमन्यु सिंह, रंजन, सुमन यादव, अंकित, आदित्य, प्रियांशु राज, कुणाल मेहता, अरविंद उरांव, चंदन यादव, शुभम राणा, विशाल प्रजापति आदि सभी छात्र एवं युवा पदाधिकारियों ने अपने–अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को समारोह में शामिल कराने को लेकर प्रयासरत हैं। यह कार्यक्रम आजसू की गतिविधियों को काफी तेज करेगा। राजनीतिक गलियारे में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ACM कोर्ट में होंगे पेश,

Khabar365newsनई दिल्ली: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सीहोर में 31.48 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे का मामला, कलेक्टर ने CM को सौंपी रिपोर्ट

Khabar365newsसीहोर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 31.48 हेक्टेयर जमीन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा पर 25 हजार का इनाम, गोरखपुर में मिली आखिरी लोकेशन

Khabar365newsलखनऊ/गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में दो बहनों से जुड़े मामले में आरोपी मॉडल...