BreakingJharkhand

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने की धान रोपाई, कहा-खेती-किसानी मेरे जीवन की जड़ है

Share
Share
Khabar365news

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी राजनीतिक बयान या मंचीय भाषण को लेकर नहीं, बल्कि अपनी सादगी और खेतों से जुड़ाव को लेकर। इस बार वे तपकरा गांव के अपने खेतों में धान की रोपाई करते नजर आए। साधारण टी-शर्ट और निक्कर पहने, हाथ में टोकरी लिए, पानी से भरे खेत में काम करते हुए उन्हें देखकर शायद ही कोई कह सके कि यह किसी विधानसभा क्षेत्र का विधायक है।

यह पहली बार नहीं है जब सुदीप गुड़िया खेतों में दिखाई दिए हों। ग्रामीणों के अनुसार, विधायक बनने से पहले भी वे खेती करते थे और अब भी जब समय मिलता है, तो खेती-बारी का काम खुद करते हैं। बिचड़े लगाना, निंदाई-गुड़ाई, सिंचाई से लेकर हर उस काम में हाथ बंटाते हैं, जो आम किसान करता है। सुदीप गुड़िया का कहना है, “खेती-किसानी मेरे जीवन की जड़ है। मैं इसे सिर्फ काम नहीं, बल्कि अपना कर्तव्य और गर्व समझता हूं। जब तक खेत हरे रहेंगे, तब तक समाज भी हरा-भरा रहेगा।”

गांव के लोग बताते हैं कि हर साल धान की रोपाई के समय वे गांव जरूर आते हैं और बाकी किसानों की तरह ही खेत में उतरकर पूरा दिन काम करते हैं। उनके इस व्यवहार ने उन्हें गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के बीच एक अलग ही जगह दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...