BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

पलामू टाइगर रिज़र्व में IFS बैच-2024 का प्रशिक्षण भ्रमण

Share
Share
Khabar365news

देश के प्रमुख वन्यजीव संरक्षण क्षेत्रों में शुमार पलामू टाइगर रिज़र्व एक बार फिर अपने उत्कृष्ट संरक्षण प्रयासों और सुनियोजित प्रबंधन के कारण चर्चा में रहा। हाल ही में यहां भारतीय वन सेवा (IFS) बैच 2024 के प्रशिक्षु अधिकारियों का दो दिवसीय शैक्षणिक एवं फील्ड भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान IFS अधिकारियों राजेश सिन्हा, ऋत्विका पांडेय, लावा कुमार और राहुल कुमार ने PTR की विविध संरक्षण गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।

प्रशिक्षण की शुरुआत एम-स्ट्राइप पेट्रोलिंग से हुई, जहां अधिकारियों ने एंटी-पोचिंग कैंप के ट्रैकर्स से संवाद कर जमीनी स्तर पर हो रहे वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को समझा। इसके बाद PTR ओवरव्यू सत्र में रिज़र्व की रणनीतियों, तकनीकी नवाचारों और संरक्षण मॉडल की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बोमा साइट का दौरा कर बाघ संरक्षण और पुनर्स्थापन से जुड़े वैज्ञानिक प्रयासों को देखा। साथ ही ‘हुनर से रोजगार’ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के भ्रमण के दौरान PTR द्वारा स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गई। घासभूमि (ग्रासलैंड) विकास क्षेत्र, प्रोबेशनर आईएफएस अधिकारियों ने पलामू टाइगर रिज़र्व के प्रवासी गांव पोलपोल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा और समझा:

  • समुदाय जुड़ाव: प्रवासी समुदायों के साथ संवाद बढ़ाने के तरीके।
  • संरक्षण जागरूकता: जंगल पर निर्भर लोगों को वन्यजीव संरक्षण का महत्व समझाया।
  • स्थानीय मुद्दे: जल संकट, रोजगार, मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों पर चर्चा।
  • सस्टेनेबल लाइवलीहुड: ईको-टूरिज़म, कौशल विकास से पलायन रोकने के उपाय।

शाम को आयोजित इको-टूरिज्म ब्रीफिंग, बोनफायर और संवाद सत्र ने PTR के सतत पर्यटन मॉडल को रेखांकित किया, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा देता है। दूसरे दिन किला और कमलदह क्षेत्र के भ्रमण के बाद रेस्क्यू वैन एवं ट्रीटमेंट सेंटर में वन्यजीवों के उपचार और आपातकालीन देखभाल व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

IFS अधिकारियों ने पलामू टाइगर रिज़र्व की समन्वित कार्यप्रणाली, प्रशिक्षित फील्ड स्टाफ, तकनीकी दक्षता और सामुदायिक सहभागिता की सराहना करते हुए इसे देश के अन्य संरक्षित क्षेत्रों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। इस दौरान लातेहर पुलिस बल द्वारा पूरे दौरे की सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी। यह पूरा प्रशिक्षण भ्रमण फील्ड डायरेक्टर एस आर नटेश और डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश जेना के निर्देशन में पूरा हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...