Ranchiझारखंड

शराब घोटाल में विनय चौबे और गजेंद्र सिंह निलंबित

Share
Share
Khabar365news

पूर्व उत्पाद सचिव सह उत्पाद आयुक्त विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों अधिकारियों को गिरफ्तारी की तिथि 20 मई से निलंबित किया गया है। हालांकि निलंबन संबंधी आदेश को इस बार कार्मिक ने आईपीआरडी के माध्यम से सार्वजनक नहीं किया है। मालूम हो कि एसीबी ने लगभग 38 करोड़ के घोटाले में विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। फिर कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया। मालूम हो कि किसी भी सरकारी कर्मी के 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहने की स्थिति में उन्हें निलंबित करने का प्रावधान है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandRamgarhRanchi

भगवान परशुराम सत्य, साहस, धर्म की रक्षा के महान प्रेरणा स्रोत थे, ब्राह्मणों ने एकता का परिचय दिया- प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़, विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्कूल परिसर में मिली किशोरी की लाश का हुआ खुलासा

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को...