JharkhandRanchi

बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय में योग केंद्र व पुस्तकालय का हुआ उदघाटन

Share
Share
Khabar365news

एनके जीएम संजय कुमार ने किया उदघाटन

डकरा : एनके एरिया के बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने सीएसआर के अंतर्गत सामुदायिक योग केन्द्र व सामुदायिक पुस्तकालय का उदघाटन फिता काटकर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि जो युवा पीढ़ी पढ़ाई की रुचि रखते हैं. वह पुस्तकालय में आकर आसानी से अध्ययन करें और देश को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना सहयोग दे. उन्होंने कहा कि इस तरह की पुस्तकालय देश के हर गांव और शहर में होनी चाहिए ताकि युवाओं को पढ़ने में रुचि हो और चीजों को सही से जान सके जिससे युवाओं को पढ़ाई के लिए एक उचित माहौल और स्थान मिल रहा है.

यहां पर कई तरह की किताबें रखी हुई है जिनसे बच्चे आसानी से अध्ययन कर सकते हैं और कई तरह की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकते हैं.।वही उन्होंने कहा कि योग करने का भी यहाँ अच्छा मौहाल है सुबह यहाँ आकर लोग योग कर सकते है वही इस जगह ओपन जिम भी बना है इस जगह शारीरिक के साथ मानसिक मजबुती मिलेगी।

मौके पर सीसीएल के कार्मिक अधिकारी ज्योति कुमार,दिवाकर साहू,शशि सिंह,के अलावे ट्रेड यूनियन के विनय सिंह मानकी,सुनील सिंह,डीपी सिंह,शैलेश कुमार, इस्लाम अंसारी,प्रेम कुमार, उदय सिंह,दिनेश भर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...