
गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से फरार अभियुक्तों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज
गिद्दी(हजारीबाग)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गिद्दी थाना पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए गिद्दी थाना कांड संख्या 13/26, दिनांक 03.06.2026, के प्राथमिक अभियुक्त राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे, पिता परमहंस दुबे, ग्राम ट्रांसपोर्ट नगर कुज्जू, थाना कुज्जू, जिला रामगढ़ के घर पर विधिवत इश्तिहार चस्पा कर तामिला किया।
उक्त मामला धारा 111(2)(b), 109(1), 3(5) BNS एवं 25(1-B)(a), 25(6), 25(7), 27, 35 Arms Act से संबंधित है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पर कानून के समक्ष उपस्थित होने का दबाव बढ़ गया है।
गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उनकी सक्रियता, तत्परता और अपराध नियंत्रण को लेकर अपनाई जा रही सख्त कार्यशैली से थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं होगा। गिद्दी थाना पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave a comment