धनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वे अपनी गाड़ी से बरकाकाना से टाटा जा रहे थे। इसी दौरान चांडिल के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि जियाउद्दीन को अंदरूनी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद उन्हें टाटा स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। ईसीआरकेयू के धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि दुर्घटना के दौरान वाहन का एयरबैग खुलने से उन्हें गंभीर चोटों से बचने में मदद मिली।

इसीआरकेयू महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तब, नेताजी सुभाष और एन के खवास ने बताया कि जियाउद्दीन के घायल होने की सूचना से रेलकर्मियों में चिंता है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि स्वस्थ होने के बाद वे फिर से कर्मचारी हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय होंगे

Leave a comment