Uncategorized

केडीएच में 65 वॉ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

डकरा : केडीएच परियोजना में 65 वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।इस अवसर पर निरीक्षण दल के कन्वेनर मिथलेश कुमार कन्वेयर डीभीसी विनीत चौरसिया डीडीएमएस, संजय कुमार एनके जीएम,चंद्रभूषण प्रसाद आईएसओ हेडक्वाटर सीसीएल,मनीष कुमार मैनेजर डी भी सी,दीपक कुमार सेफ्टी ऑफिसर, अमित प्रसाद,प्रशांत कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,विजेंद्र कुमार सिंह,स्वरूप सोन्याल, केडीएच पीओ जे अब्राहम आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले निरीक्षण दल के लोगो का स्वागत किया उसके बाद सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
कन्वेनर द्वारा झंडोतोलन कर व दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी जे अब्राहम तथा संचालन अशोक सिंह ने किया।कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।

झारखंड फ़िल्म एन्ड थियेटर एकेडमी रांची के द्वारा नुकड़ नाटक सुरक्षा को लेकर प्रस्तुत किया गया।परियोजना पदाधिकारी जे अब्राहम ने कहा कि केडीएच परियोजना में सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्पादन किया जाता है।कन्वेनर मिथिलेश कुमार ने कहा कि हमेशा सुरक्षा के साथ उत्पादन होना चाहिए क्योंकि हम सुरक्षित रहकर ही उत्पादन कर सकते हैं।एनके एरिया महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा और उत्पादन एक सिक्के के ही पहलू हैं।सुरक्षा के बिना उत्पादन नही हो सकता है।इस बार केडीएच परियोजना अधिक कोयला उत्पादन कर कोल इंडिया में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस मौके पर सुरक्षित काम करने वाले सीसीएल कामगारों एव असंगठित मजदूरों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर मनोज कुमार रजक,अमर भूषण सिंह,सुनील कुमार सिंह,डीपी सिंह,गोल्डेन प्रसाद यादव,हरेंद्र राम,ध्वजा राम धोबी,कृष्णा चौहान,राजेन्द्र चौहान,एस ए खान,एसपीएन बेहरा,सतीश कुमार,आयांत कुमार,सहित कई कामगार उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

Khabar365newsगुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...