Bihar

जमुई डी.एम.अवनीश कुमार सिंह को विशेष सचिव में प्रोन्नति पर बधाई और शुभकामनाएं

Share
Share
Khabar365news

जमुई:- शुक्रवार को बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लगभग 28 पदाधिकारियों को प्रोन्नति दे दी गई । गौरतलब है कि जमुई जिला के वर्तमान जिला पदाधिकारी एवं समाहर्ता श्री अवनीश कुमार सिंह को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है,वहीं दूसरी ओर बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं गन्ना विभाग के सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल को प्रधान सचिव में प्रोन्नति मिली है। जमुई के अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से माननीय आईएएस नर्मदेश्वर लाल एवं आईएएस अवनीश कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।


जमुई जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव मध्य विद्यालय रक्त रोहनिया के प्रधानाचार्य नन्दकिशोर किशोर पासवान ने माननीय जिलाधिकारी महोदय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री सिंह जमुई के विकास के लिए समर्पित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे बहुत ही क्रियाशील और मिलनसार व्यक्तित्व के हैं । प्रतिदिन जमुई जिला के विकासात्मक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ‘कर्म ही पूजा है’ के सिद्धांत का अनुसरण करते हैं। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने जिला के अनुसूचित जाति जनजाति,दलित, महादलित, पिछड़ा वर्ग,लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए कर्मचारी संघ उन्हें हार्दिक दिल से धन्यवाद देता है।
उन्होंने कहा कि आईएएस श्री नर्मदेश्वर लाल का हमेशा अनु.जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहा है। उन्होंने गन्ना विभाग के विकास के साथ-साथ कमजोर तथा उपेक्षितों के सहयोग में बराबर आगे रहे। हमारी कामना है कि आपका दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति हो ।
उन्हें बधाई और शुभकामना दी।
जमुई के अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रकाश कुमार रजक ने माननीय सचिव गन्ना उद्योग विभाग पटना, श्री नर्मदेश्वर लाल को प्रधान सचिव एवं जिलाधिकारी सह समाहर्ता श्री अवनीश कुमार सिंह को विशेष सचिव में प्रोन्नति मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री नर्मदेश्वर लाल गन्ना विभाग के सचिव के रूप में पूरे बिहार में विशेष कार्य ही नही किया बल्कि, प्रदेश के अनु.जाति/जन जाति कर्मचारी संघ को सशक्त करने तथा दबे कुचले, गरीब और वंचित लोगों को सहायता की अनवरत प्रयास की है। जमुई जिलापदाधिकारी एवं समाहर्ता के रूप में श्री अवनीश कुमार सिंह जब से जमुई जिला में पदस्थापित हुए हैं, जिला के प्रगति और उन्नति में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वे एक कर्मठ, इमानदार और परिश्रमी आईएएस अधिकारी हैं। जमुई जिला में सद्भावना और शांति के लिए हमेशा चौकस तथा सक्रिय रहे। उनके साथ साथ अन्य 27 आईएएस अधिकारियों के बेहतरीन कार्यों को देखते हुए सरकार ने प्रोन्नति दी है। हम उन्हें हृदय से बधाई देते हैं। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने sc-st कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नर्मदेश्वर लाल तथा जमुई जिलाधिकारी के प्रोन्नति पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Khabar365newsपटना: चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Khan Sir को अदालत से बड़ी राहत...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

9 जून तक मौसम का कहर, 27 जिलों में IMD का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...