ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Share
Share
Khabar365news

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया जाएगा- मोजम्मिल अहमद।

मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लोहरदगा जिला कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोहरदगा के पावरगंज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव और मतदाता सूची की विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो आंदोलन को और अधिक धारदार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के उपरांत झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन किया।

इस दौरान पावरगंज चौक पर कुछ देर तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव,जफर इकबाल, बालमुकुंद लोहरा, इसरार अहमद, नगर अध्यक्ष आकाश साहू,भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, राजकिशोर राम, साकिर हुसैन अंसारी, शंकर उरांव, अफरोज अंसारी, विनेश कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Khabar365newsरांची। JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव कराया गया,...