पलामू: पलामू क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने सतबरवा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना में रखे विभिन्न अभिलेखों और पंजियों की जांच की। इस क्रम में कई अभिलेख और पंजी अद्यतन नहीं पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड और पंजियों को अपडेट करने का निर्देश दिया।
डीआईजी किशोर कौशल ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता और जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सदर पलामू राजेश यादव, सतबरवा थाना प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।





Leave a comment