ActiveJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

तमाड़ में गोम्हा संगे करम मिलानोर समारोह, 70 गांवों के पुरान समाज के लोग जुटे

Share
Share
Khabar365news

तमाड़। तमाड़ प्रखंड के जादोडीह, मारधान स्थित मैदान में पुरान जनजातीय समाज की ओर से गोम्हा संगे करम मिलानोर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुरान जनजाति के लगभग 70 गांवों के लोग शामिल हुए। पुरुषों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी से पूरा मैदान पारंपरिक रंग में रंग गया। कई गांवों से लोग टेंपो, सवारी गाड़ियों और बसों से पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक थी कि विशाल मैदान में भी जगह कम पड़ गई।

समारोह में अतिथियों का स्वागत कांसे की थाली और लोटा पानी देकर पारंपरिक तरीके से किया गया। स्वागत के बाद गोम्हा पूजा को पारंपरिक रूप से किया गया। इसके बाद करम राजा को अखाड़े में लाया गया।

करम राजा की पूजा – अर्चना पाहन के द्वारा विधिवत से किया गया। अखाड़ा बंधन गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुरान विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत कर समारोह को आगे बढ़ाया।

पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों ने बांधा समां :

कार्यक्रम में अरुण पुरान ने गोम्हा परब के इतिहास और महत्व की जानकारी दी। वहीं, सीतानाथ मांझी और अशोक पुरान ने करम परब की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। इसके बाद लोगों ने पारंपरिक भादर गीतों पर नृत्य किया और गीत गाकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया। पूजा-पाठ, अखाड़ा बंधन और सामूहिक नृत्य के माध्यम से पुरान समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।

समाज की एकजुटता पर दिया जोर :

समारोह के अध्यक्ष बांका बाउरी पुरान ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को इसी तरह बढ़-चढ़कर अपने पारंपरिक पर्व-त्योहारों में भाग लेना चाहिए। इससे सामाजिक एकता मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ियों तक अपनी संस्कृति और परंपराओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका :

कार्यक्रम का संचालन दुलाल, पवन और रूप सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पुरान विकास समिति के अध्यक्ष दुबराज मांझी, उपाध्यक्ष महानंद पुरान, कोषाध्यक्ष सीतानाथ मांझी, सचिव कैलाश मांझी, निशिकांत गंझू तथा सदस्य भिखारी पुरान, शांतिरमन पुरान, वृंदावन पुरान, कृतिवास पुरान, रामधन मांझी, सुखलाल मांझी और लखींद्र मांझी सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

वहीं, युवा मोर्चा के त्रिलोचन पुरान, राम सिंह, दीपक, गुरुवा, योगेश, मदन, बुद्धेश्वर, कृष्णा, दिनेश, मनोज, सुनील, शिवा, करमा, सोमा, बिपिन, प्रहलाद, विष्णु, जय सिंह, उमाकांत, दिलेश्वर, सुरेश, भोलानाथ, रामकृष्ण पुरान सहित अन्य सभी  युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

यह समारोह पुरान जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक पूजा-पद्धति, लोकगीतों और सामूहिक एकजुटता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में महिला की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा, झारखंड – कपिल देव दास जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

​’खोई हुई और भूली हुई चीज़ों की खोज’ बनेगा इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य आकर्षण

Khabar365news​त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, यूनिवर्सिटी पार्किंग स्थल, सुभाष चौक, रांची...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के द्वारा सम्पन्न हुए चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव

Khabar365newsसमीक्षा सभा आयोजित की गई । सर्व प्रथम श्री श्याम वंदना के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ट्रिपल आईटी रांची में छात्र की मौत पर हंगामा, निदेशक के इस्तीफे की मांग

Khabar365newsरांची: ट्रिपल आईटी रांची में एक छात्र की मौत के बाद संस्थान...