ब्रेकिंग

 बुजुर्ग को चोर समझकर युवकों ने पीटा, मौत

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा : कोडरमा जिले में एक वृद्ध व्यक्ति को चोर समझकर पीटने से उनकी मौत हो गई। मामला तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड का है। घटना रविवार रात की है। दरअसल स्थानीय युवकों ने पांच अज्ञात लोगों को मोहल्ले में घूमते देखा था। कुछ शक होने पर युवक उनका पीछा करने लगे। हालांकि चार लोग रेलवे लाइन पार कर भाग निकले। एक वृद्ध व्यक्ति युवकों के हाथ लग गया। पूछताछ में वृद्ध ने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों से बहस करने लगा। इस पर लोगों ने उसे अपराधी समझ कर पीट दिया। किसी ने तिलैया पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल वृद्ध को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गिरिडीह के घोड्थम्भा का रहने वाला था। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित, इलाके में तनाव; पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग के कालीबाड़ी स्थित मीठा तालाब के पास बने हनुमान...

झारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल कोलपाड़ा में  एक गृहणी की...

झारखंडब्रेकिंग

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Khabar365newsझारखंड : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत...