HealthJharkhand

मालती किन्नर का जेपी हॉस्पिटल में जटिल घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मंझीला डीह,कोला कुसमा, बलियापुर बाईपास रोड में कतरास निवासी किन्नर समाज की 60 वर्षीय वृद्धा मालती किन्नर का जटिल घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन अस्थि रोग के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉ. एस.घोषाल डॉ. डी.के. सिंह के संयुक्त सानिध्य में सूक्ष्मतापूर्वक सुरक्षित पद्धति से सफलतापूर्वक किया गया। ऑर्थोपेडिक टीम में डॉ.एस घोषाल एवं निष्चेतना विभाग से डॉ.अविनाश और डॉ. रूपाली का महत्वपूर्ण योगदान था। इस जटिल घुटना प्रत्यारोपण के सफल ऑपरेशन के उपरांत जेपी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल ने कहा जेपी हॉस्पिटल की चिकित्सीय टीम मरीज के किसी भी जटिल से जटिल रोगों, ऑपरेशन को अपने अनुभवी डॉक्टरों द्वारा बहुत ही सूक्ष्मता पूर्वक आधुनिक चिकित्सीय पद्धति से चुनौती पूर्वक उपचार क्रियान्वित करने में हरसंभव प्रयत्न और प्रयास करती है और मरीज के स्वस्थ होने तक हमारी समस्त चिकित्सीय विभाग और हॉस्पिटल प्रबंधन हर समय सक्रिय रहती है। पूर्व में भी बहुत सारी जटिल ऑपरेशन हमारे हॉस्पिटल के द्वारा की गई है और पुन: इस सफल ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम को मैं बधाई देता हूं। जेपी हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा हमारा हॉस्पिटल समाज के हर वर्ग के लोगों के चिकित्सा लिए बहुत ही न्यूनतम फीस पर सदैव तत्पर रहता है और आज एक किन्नर समाज के मरीज का भी चिकित्सा सेवा प्रदान करने का हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं प्रबंधन को अवसर मिला जिसे हमारी अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सीय टीम ने सफलतापूर्वक घुटना प्रत्यारोपण किया। मालती के जटिल घुटना प्रत्यारोपण के दौरान चिकित्सीय टीम के साथ स्वास्थ्य कर्मी अजय मंडल एवं धनंजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...