Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हजारीबाग विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हजारीबाग की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मतदान करती है, जिससे भाजपा के सांसद और विधायक निर्वाचित होते हैं। ऐसे में शहर और जिले की बदहाल स्थिति की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी बनती है। डॉ. मेहता ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव और जर्जर सड़कें आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े आरसीडी, आरईओ सहित संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कें निर्माण के कुछ ही समय बाद खराब हो जाती हैं। यदि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की मांग की।*मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर भी उठाए सवाल :*डॉ. मेहता ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद उनका समुचित रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हजारीबाग सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद है। अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं एवं प्रशासनिक संचालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...