Home झारखंड साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Share
Share

साहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी टंकी के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद मोकिम, निवासी साहिबगंज, के रूप में हुई है।

साहिबगंज एसपी अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सकरूगढ़ निचला टोला में कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साहिबगंज एवं अंचलाधिकारी साहिबगंज के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

गठित दल द्वारा मौके पर छापेमारी की गई, जहां से मो. मोकिम को 12 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप (कुल मात्रा 1.2 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही, अभियुक्त के पास से एक जियो कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है एवं मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...