BreakingJharkhand

सफर-ए उमराह के लिए मदीना ट्रेवल्स से 145 जायरीन रवाना

Share
Share
Khabar365news

हर एक मुसलमान वा मोमिन का ख्वाब होता है कि वह अपनी जिंदगी में हज और उमराह करें। मुसलमानो के इस ख्वाब को पिछले कई सालों से मदीना ट्रेवल्स पूरा कर रहा है। लगातार हर दूसरे महीने उमराह करने वालों का जत्था रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उमराह के लिए उड़ान भर रही है। मदीना ट्रेवल्स से उमराह के लिए मक्का-मदीना जाने वाले जायरीनों का सिलसिला जारी है। पवित्र सफर-ए-उमराह के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से झारखंड का सबसे विश्वसनीय मदीना  ट्रेवल्स के डायरेक्टर मौलाना इलियास मजाहिरी के नेतृत्व में 145 जायारीन का ग्रुप रवाना हुआ। 

जायरीनों को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने जायरीनों से देश में अमन-चैन और अपने हक़ के लिए दुआ मांगने की अपील की। इससे पहले उनके परिवार और साथियों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। मौलाना इलियास मजाहिरी ने कहा कि मदीना ट्रेवल्स में सभी जायरीनो को 50 से अधिक जगहो की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंनो को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में  ठाहराया जाता है। सभी जायरीन को उमराह के दौरान लॉन्ड्री, मेडिकल समेत सभी तरह की सुविधा दी जाती है।

145 जायरीन में झारखंड के हर जिला के लोग यहां तक की पश्चिम बंगाल से भी जायरीन हैं। इस जत्थे में गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो रांची रामगढ़, जमशेदपुर समेत बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग कोने से लोगों ने मदीना ट्रेवल्स से संपर्क कर उमराह के लिए उनके साथ रवाना हुए हैं। इस संदर्भ में मदीना ट्रेवल्स के मौलाना इलियास मजाहिरी ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा माजूर लोगों का पूरा ख्याल रखा जाता है और इस बात का खास ध्यान दिया जाएगा कि वह लोग उमराह के अपने पूरे अरकान सही से कर पाए। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...