झारखंडब्रेकिंग

अगले 3 दिन तक झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 तक झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं 14 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 15 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दिन देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

हालांकि, एक जून से 12 जुलाई तक झारखंड में कुल मिलाकर 64 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान औसतन 504.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य मात्रा 307 मिलीमीटर होती है। लेकिन देवघर, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इन जिलों में मॉनसून की सक्रियता अपेक्षाकृत कम रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...