Hazaribagh

शहर की गलियों में फैली रोशनी: सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार की अगुवाई में 150 स्ट्रीट लाइटें लगीं, अंधेरे से मिलेगी मुक्ति

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। शहर की रौनक और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए आज सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार के नेतृत्व में निगम की स्ट्रीट लाइट टीम ने बड़ा कदम उठाया। टीम ने वार्ड-8 दीपुगड़ा, सिंचाई कॉलोनी, वार्ड-29 लेपो रोड, हरिनगर और वार्ड-20 का व्यापक दौरा कर कुल 150 स्ट्रीट लाइटें स्थापित कीं।

इन इलाकों में लंबे समय से अंधेरे की समस्या से लोग जूझ रहे थे। अब रोशनी का उजाला न सिर्फ आमजनों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा।

मौके पर लाइट एई दिव्या सिंह, नगर प्रबंधक संतोष कुमार, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर जिदान मुकुट और नगर निगम मार्शल मौजूद रहे।

लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि नगर निगम की यह मुहिम शहर को सुरक्षित और जगमग बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...