झारखंडब्रेकिंग

लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से सिमडेगा के जवान समेत 2 शहीद

Share
Share
Khabar365news

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में एक सड़क हादसे में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। ये हादसा शनिवार को हुआ, जिसमें सिमडेगा के हवलदार किशोर बाड़ा शहीद हो गए हैं। सेना के इन वीर जवानों के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ लेह से उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है। 

इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ”लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सिमडेगा से जवान किशोर बाड़ा जी एवं एक और अन्य जवान के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला है। मरांग बुरु शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ”लद्दाख में हुए भीषण सड़क हादसे में सेना के जवान सिमडेगा जिला के नानेसेरा गांव निवासी हवलदार किशोर बाड़ा के शहीद होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नई जेपीएससी नियमावली से नीड बेस्ड लेक्चरर चिंतित, बजट सत्र से आस

Khabar365newsझारखंड के अलग-अलग जिलों के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत नीड बेस्ड लेक्चरर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नारी शक्ति को सलाम: महिला दिवस पर विशाल डुंगडुंग का संदेश

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट सेन्हा-लोहरदगा -जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र...