झारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में 2 बाइक की सीधी टक्कर में 2 युवकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा : गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मुड़खुड़ गांव के पास 2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गयी और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रमकंडा के चेते गांव निवासी सूरज भुईंया की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कालोनी मोड़ निवासी सत्यनारायण सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार चेते गांव के 4 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रामगढ़ के सरहुआ गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, काचन गांव के 2 युवक रमकंडा की ओर से दूसरी बाइक पर आ रहे थे। मुड़खुड़ गांव के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गयी, जिससे सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे सभी घायलों को एंबुलेंस से रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से घायलों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...