Jharkhand

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चाँपी का 29 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

कुडू प्रखंड के बड़की चाँपी गांव में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर संचालित स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ हर्ष पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता, ओम और मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ किया गया। आपको बता दे की 12 जुलाई सन 1995 को विद्यालय की स्थापना की गई थी, जिसमें सात भैया बहनों से विद्यालय का शुरूआत किया गया था, आज यह विद्यालय वट वृक्ष की भांति अपना विकास और विस्तार कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक के रूप में आचार्य नरेश साहू ने किया और अतिथि परिचय प्रधानाचार्य मनोहर मोदी द्वारा कराया गया। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने विद्यालय का वृत कथन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं अभिभावकों का पूर्ण सहयोग मिलता रहा है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने झारखंड माध्यमिक परीक्षा में भैया बहनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए, इसे जारी रखने का भरोसा दिलाया। विद्यालय सचिव यदुनंदन तिवारी ने कहा कि विद्या मंदिर भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, जिससे भैया बहन जीवन में सफलता के साथ-साथ समाज से जुड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और भारत देश के एक आदर्श नागरिक बनते हैं। विद्यालय के संरक्षक धनंजय प्रसाद ने कहा कि दिवंगत निवर्तमान मुखिया रामकुमार तिवारी ने इस विद्यालय की स्थापना में अहम योगदान दिया है, उन्हें कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। इन्होंने विद्यालय के सकुशल संचालन और प्रगति के लिए हर्ष व्यक्त किया। अभिभावक भूपाल पाठक ने अपने उद्बोधन में भैया बहनों से एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भैया बहनों ने बहुत ही सुंदर भजन, गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित एक नाटक का मंचन भैया बहनों ने किया। इस शुभ दिन पर विद्यालय प्रांगण में एक पारिजात वृक्ष को लगाया गया, जिसे विद्यालय के पूर्व छात्र मिथिलेश प्रजापति द्वारा उपलब्ध कराया गया था। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आचार्य नरेश साहू द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कल्याण मंत्र के साथ किया गया। उल्लेखनीय है कि स्थापना दिवस समारोह में आजसू नेत्री निरू शांति भगत उपस्थित हुई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक धनंजय प्रसाद, अध्यक्ष भूषण प्रसाद, सचिव यदुनंदन तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सदस्य लखन राम, सहित अभिभावकवृंद, आचार्य आचार्या एवं भैया बहन उपस्थित थें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

राज्य सरकार का बजट है खोदा पहाड़ निकला चुहिया वाला- पंकज गुप्ता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, अरूप चटर्जी–दीपक बिरुवा में तकरार

Khabar365newsविधायक अरुप चटर्जी के सवाल के जवाब में सरकार ने धनबाद में...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड के गोशाला रोड पर टहल रहे एक युवक को विपरीत...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने DC को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsजामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ...