झारखंडब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और लूटी गई सामग्री बरामद

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलपुर-नयाडीह मार्ग पर 24 अप्रैल को हुए लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटी गई सामग्री समेत अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। घटना के दिन भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से ₹98,311 नकद, टैबलेट और बायोमैट्रिक मशीन की लूट की गई थी। यह वारदात सुनसान इलाके में अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दी थी। सरायकेला थाना में कांड संख्या 47/2025 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों — हुसैन (34), अशोक महतो (32), देवाशीष महतो (23) और राकेश महतो (21) — को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सरायकेला जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त देसी कट्टा, काला बैग (जिस पर MI लिखा है), और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बरामद सामान में शामिल हैं:
•    एक देशी कट्टा
•    लूटा गया काला बैग
•    ग्लैमर मोटरसाइकिल
•    रेडमी (सिल्वर), सैमसंग और दो कीपैड मोबाइल (लावा व रिंग मी)
•    लूटी गई नकदी ₹3,400
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...