PALAMUझारखंडब्रेकिंग

सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; चुराई गई सामग्री भी बरामद

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला गांव में सोलर प्लेट चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गई सभी चार सोलर प्लेट भी बरामद कर ली गई हैं। यह कार्रवाई पांकी थाना कांड संख्या 72/2025 के तहत की गई, जिसकी प्राथमिकी 29 मई को ग्राम डंडार कला निवासी संतोष कुमार द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज हुआ था।
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज के पर्यवेक्षण में पुलिस निरीक्षक, पांकी अंचल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल चोरी गई चारों सोलर प्लेटों को बरामद किया, बल्कि घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
•    विकास कुमार (22 वर्ष), पिता – विनोद राम चंद्रवंशी, ग्राम – निमाचक, थाना – पांकी, जिला – पलामू
•    दीपक कुमार (19 वर्ष), पिता – उदय पासवान, ग्राम – निमाचक, थाना – पांकी, जिला – पलामू


•    चंदन कुमार (25 वर्ष), पिता – कलदेव मिस्त्री, ग्राम – सेहदा, थाना – लावालोंग, जिला – चतरा
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। चोरी गई चार सोलर प्लेटें भी पुलिस ने बरामद की है। पलामू पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CNG भरते समय पाइप फटा, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में CNG रिफिलिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी ने CM डीके शिवकुमार को बांधी राखी,

Khabar365newsबेंगलुरु। रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री शिल्पी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDR बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे

Khabar365newsरांची। कांवरिया सेवा शिविर के समापन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...