BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर सार्थक पहल कर रहा है।

इसी क्रम में Government Tool Room ITI, Gola में PVUNL द्वारा प्रायोजित 3 माह के आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ,बड़कागांव
विधायक रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) PVUNL आर. के. निरंजन तथा HOHR, PVUNL जियाउर रहमान द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त, PVUNL द्वारा 6 माह के आवासीय CNC Operator/Machining Technician प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी प्रायोजित किया जा रहा है, जिसमें 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले माह से प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रामगढ़ जिला प्रशासन एवं Government Tool Room द्वारा PVUNL की इस पहल की सराहना की गई। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PVUNL का यह प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में कौशल आधारित रोजगार एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू बिरहोर परिवारों के लिए विशेष प्रमंडल से शेड निर्माण की तैयारी, स्थल चिह्नित

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो के...