BiharCrime

बिहार के गंडक नदी में 4 बच्चे डूबे

Share
Share
Khabar365news

बिहार के बगहा में बड़ा हादसा हो गया। यहां गंडक नदी में नहाने गए 4 बच्चे पानी में डूब गए। धनहा थाना क्षेत्र के सेमरवारी ठोकर के पास नहाने के दौरान चारों बच्चे नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि खलवा पट्टी गांव से करीब 15 से 20 बच्चे नहाने के लिए गंडक नदी पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 6 बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 2 बच्चे तैरकर बाहर आ गए, लेकिन 4 बच्चे तेज धारा में बह गए और लापता हो गए। घटना के चश्मदीद सत्येंद्र यादव ने बताया कि हम उन्हें गहरे पानी में जाने से मना कर रहे थे, लेकिन वे नहीं माने। जब वे डूबने लगे तो चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक हम पहुंचते, चारों गायब हो चुके थे। उस इलाके में मगरमच्छ भी दिखाई दे रहे थे, इसलिए हम लोग डर के कारण वापस लौट आए। हादसे की सूचना मिलते ही धनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट किया गया है। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुटे हुए हैं और मदद कर रहे हैं। धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। गोताखोरों के जरिए लापता बच्चों की तलाश जारी है। अन्य बच्चों से पूछताछ कर डूबे बच्चों की पहचान की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका में 3 साल की मासूम की अपहरण, स्कूल के पास से मिला शव

Khabar365newsबिहार स्थित बांका जिला के जिलेबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन साल की...