BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में TSPC के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Share
Share
Khabar365news

चतरा : जिले में सक्रिय उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना क्षेत्र में की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने चार उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेंती मैदान के पास अंजाम दी गई, जहां उग्रवादियों के एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू, लालबिहारी कुमार गंझू, रामलाल कुमार गंझू और अरविंद कुमार गंझू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.62 एमएम के दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने एकेटी गैरेज के पास एक ट्रक चालक पर फायरिंग की थी। यह घटना लेवी वसूली और कोयलांचल क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई थी। इस मामले में खलारी थाना में पहले से ही आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू को पुलिस एक शातिर अपराधी मान रही है। उसके खिलाफ पिपरवार थाना में रंगदारी, लेवी वसूली, आगजनी और आर्म्स एक्ट से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2023 से ही पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था।

इस पूरे मामले की जानकारी चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार की शाम समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बेंती मैदान के आसपास टीएसपीसी के कुछ उग्रवादी जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और चारों उग्रवादियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य सहयोगियों व पूरे नेटवर्क को खंगालने में पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से इलाके में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साइकिल से पेपर बांटने वाला दुर्गा बना सियासत का नया चेहरा

Khabar365newsगोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा...

Jharkhandpatratupatratuआस्था

ब्रह्माकुमारीज भुरकुंडा सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा के साथ शिव और शंकर की झांकी से लोगों को दिया शिव संदेश

Khabar365newsमहाशिवरात्रि अर्थात् ज्योर्तिलिंग शिवबाबा का दिव्य अवतरण दिवस हैं- बीके रामदेव रिपोर्ट...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...