झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर: फरवरी में 572 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 14.5 लाख वसूला जुर्माना

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर: फरवरी माह में जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने पर 572 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इसके अलावा, वाहन जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालकों समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 14 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी दौरान 1928 नए ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए गए, जिनमें 1637 पुरुष और 291 महिलाएं शामिल हैं।

इस संदर्भ में जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने यंग इंडिया के प्रतिनिधियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही, यंग इंडिया द्वारा शहर के प्राइवेट स्कूलों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की समीक्षा भी की गई। इसे और अधिक प्रभावी, रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए सुझाव दिए गए ताकि स्कूल के बच्चे और वाहन चालक आसान भाषा में यातायात नियमों को समझ सकें और पालन कर सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

25 लाख लेकर निकला कारोबारी पुत्र लापता, कार बरामद

Khabar365newsजमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच एरिया से एक प्रतिष्ठित कारोबारी...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...