Jharkhand

झरिया में रैयतों व आउटसोर्सिंग समर्थकों में झड़प, थानेदार सहित 6 घायल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र स्थित देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में शनिवार को रैयतों व आउटसोर्सिंग समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. रैयतों ने अपनी जमीन पर अवैध ओबी डंपिंग और जबरन अधिग्रहण का विरोध करते हुए परियोजना में घुसकर काम बंद करवा दिया. आउटसोर्सिंग समर्थकों ने दोबारा काम शुरू करने की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई. झड़प में ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना के एक दर्जन डंपरों और दो डीजल टैंकरों को क्षतिग्रस्त किया और दो दर्जन से अधिक बाइक को आग के हवाले कर दिया. घटना में थाना प्रभारी सुमन कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए. घायलों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

आउट सोर्उसिंग परियोजना में घुसे रैयत घटना के बाद परियोजना में बड़ी संख्या में पुलिस व सीआईएसएफ की तैनाती की गई है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. घयल थानेदार व अन्य रैयतों के नेता पांडव रजक ने आरोप लगाया कि हिंसा के पीछे आउटसोर्सिंग परियोजना के संचालक कुंभनाथ सिंह व उनके समर्थक सतीश महतो का हाथ है. पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे. वहीं बलियापुर सीओ प्रवीण ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ के निर्देश पर जांच चल रही है. ज्ञात हो कि इससे पहले ग्रामीणों ने उनकी जमीन पर ओबी डंपिंग रोकने व बंद सड़कें खोलने की मांग की थी. उनका आरोप है कि देवप्रभा आउटसोर्सिंग बिना पूछे रैयतों की जमीन पर ओबी गिरा रही है, जिससे उनकी जमीन बंजर बन रही है, साथ ही उन्हें अन्य तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जरमुंडी विधायक समेत 9 पर FIR, कुक की मौत से मचा हड़कंप

Khabar365newsदुमका। जरमुंडी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की...

BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद के...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ईद-ए-मिलाद की तैयारी में हादसा,

Khabar365newsगिरिडीह। ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के दौरान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के...