BreakingJharkhand

68वीं. अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 कल से राजधानी रांची में, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, देखें पूरा कार्यक्रम

Share
Share
Khabar365news

68वीं. अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का आयोजन झारखण्ड पुलिस द्वारा मोरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स होटवार, रांची के परिसर में 10 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल महोदय संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया जाएगा।  उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय सेवानिवृत्त पदाधिकारी तथा कनीय पदाधिकारी की उपस्थिति में मार्च पास्ट की सलामी के साथ अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ होगा। साथ ही साथ 15 फरवरी को समारोह का समापन मुख्यमंत्री सोरेन के द्वारा किया जाएगा।

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल कूद Authority के तत्प्रवाधन में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

प्रतियोगिता में कुल 13 विषयों की प्रतिस्पर्द्धाएं

  1. विधि विज्ञान परीक्षा लिखित।
  2. मेडिको-लिगल मौखिक परीक्षा।
  3. पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा
  4. पुलिस वीडियोग्राफी
  5. क्राइम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट
  6. लिफ्टिंग पैकिंग
  7. प्रदर्शों का अग्रसारण
  8. अंगुलांक विज्ञान प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा
  9. पुलिस पोट्रेट
  10. ऑब्जर्वेशन
  11. कम्प्यूटर साक्षरता
  12. श्वान प्रशिक्षण (श्वान के लिए)
  13. एण्टी सबोटेज चेक।

इस प्रतिस्पर्धा में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल-1,228 प्रतिभागी, जिनमें पुरुष प्रतिभागी-1160 एवं महिला प्रतिभागी-68, एवं श्वान दस्ता के 21 टीमें में 128 श्वान भाग ले रहे हैं। इन प्रतिस्पर्द्धा के मूल्यांकन हेतु 45 निर्णायक सदस्य होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...