Jharkhand

झारखण्ड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

मुख्य अतिथि रूचि कुजूर ने बताया की खेल के माध्यम से भी आप नौकरी प्राप्त कर सकते

चयनित खिलाडी करेंगें झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व

हज़ारीबाग़ एथलेटीक संघ और झारखण्ड एथलेटीक संघ के सयुंक्त तत्वाधान से हज़ारीबाग़ में झारखण्ड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता 2022-23 आयोजित किया गया। चयनित खिलाडी झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें। यह प्रतियोगिता जिला स्कूल से प्रारम्भ होकर झील परिसर इंदिरा गाँधी विद्यालय सेंट्रल जेल होते हुए सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूचि कुजूर,सदस्य झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार उपस्थित थी उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की यदि आप खेल को अपने कैरियर बनाने चाहते हैं तो ध्यान केंद्रित करते हुए खेल के एक इवेंट को माध्यम चुन लीजिये आज सरकार आपको खिलाड़ियों को आगे भी बढ़ा रही है और साथ में अच्छे खिलाड़ियों को नौकरी भी दे रही है।आज के चयन में चयनकर्ता सीडी सिंह महासचिव झारखण्ड एथलेटीक संघ साबिर हुसैन,हज़ारीबाग एथेलेटीक संघ,अनवर हुसैन, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, अभिजीत पात्रो, सुबोध पासवान,अनुप राजेश लकड़ा उपस्थित थे। साथ में तकनीकी पदाधिकारी अशोक भट्टाचार्य, मुकेश कुमार, रवि कुमार, सौरभ हलधर, राहुल कुमार,सुबोध कुमार उपस्थित थे। रूट पायलट और ट्रैफ़िक कण्ट्रोल के लिए अनुकम्पा रुण्डा,प्रभात कुमार काजल कुमारी,दीपक कुमार, साक्षी कुमारी ने सहयोग किया।अंडर 18 पुरुष वर्ग 6 किलोमीटर दौड़ में लगभग उन्नीस मिनट बारहा सेकेण्ड का समय लेकर धनबाद के मोती लाल महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उसके बाद इसी वर्ग में अरविन्द उराव लोहरदगा,वीरेंद्र कु यादव धनबाद, रोशन राय पु सिंघभूम, प्रदीप कुमार हज़ारीबाग,विश्वाजीत कुमार जामताड़ा का चयन हुआ।अंडर 18 महिला वर्ग चार किलोमीटर दौड़ में लगभग सोलह मिनट लेकर जामताड़ा की काजल कुमारी प्रथम स्थान साथ में इसी वर्ग में आशा कुमारी हज़ारीबाग, दीपिका खलखो हज़ारीबाग़,रिया कुमारी धनबाद,सबिता टोप्पो राँची,नीतू कुमारी कोडरमा,पम्मी कुमारी धनबाद का चयन हुआ। अंडर 16 पुरुष 2किलोमीटर में अमित कुमार महतो राँची,दीपक कुमार महतो हज़ारीबाग़,आकाशदीप किंडो गुमला,बिकास कुजूर गुमला का चयन हुआ।अंडर 16 महिला दो किलोमीटर महिला वर्ग में चिंतामनी टूटी राँची,और नेहा कुमारी हज़ारीबाग का चयन हुआ। सभी चयनित खिलाडी आगामी 8 जनवरी को असम के काजीरंगा में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री 2023 में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। मंच संचालक अजीत कुमार ने अंत में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuRamgarh

भेदभाव नहीं, जागरूकता है एड्स के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार’: AICC सचिव अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुराजमुंदरी, आंध्र प्रदेश: विश्व एड्स दिवस के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्कॉर्पियो और मारुति में टक्कर, एक घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पी वी यू...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एसएस हाई स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु एसएस हाई स्कूल के आदेश पाल...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू केचार लेबर कोड रद् विरोध में मार्च निकाला।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू...