Jharkhand

बगोदर प्रखंड के मुंड्रो में 01 संचालित अवैध आरामिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Share
Share
Khabar365news

वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशों पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.09.2023 को बगोदर प्रखंड के मुंड्रो में 01 अवैध रूप से संचालित आरामिल पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। आरामिल के विरुद्ध की गई छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी प्लेटफार्म, डीजल इंजन को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया और स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों (आरा हाथी,प्लेटफार्म, डीजल इंजन, चक्का, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा एवं चिरान) जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये से अधिक है, को जप्त करते हुए ट्रेक्टरों द्वारा वन प्रक्षेत्र कार्यालय, बगोदर के प्रांगण में लाकर रखा गया है।

अवैध आरामिलो के खिलाफ की गईं छापामारी एवं जप्ती में आरामिल संचालक 1.मितलाल महतो उर्फ मीतू महतो , ग्राम मुंड्रो, बगोदर पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 की धारा 9, 10, 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मीतलाल महतो एक आदतन वन अपराधी है जिनके विरुद्ध पूर्व में भी दिनांक 08.06.2022 को अवैध आरा मिल के संचालन के आरोप में वन मुकदमा 1353/2022 दर्ज किया गया है।

अवैध आरामिल के विरुद्ध आज हुई छापामारी एवं जप्ती का नेतृत्व श्री सुरेश राम, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, बगोदर के द्वारा किया गया। इस क्रम में अवैध आरामिलो के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी एवं जप्ती को लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री सुरेश राम ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और जहाँ भी अवैध आरमिलो के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहाँ बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी किया गया है।

आज हुई अवैध आरामिलो पर छापामारी में प्रक्षेत्र के श्री अंशु कुमार, भुनेश्वर मंडल,श्री हीरामन कुमार, श्री डीलो रविदास, कुंदन कुमार दास,अमन राज कुमार, देवनारायण दास, सोमनाथ मोदक,बिनोद गंजु, रवि कुमार, सुनिल यादव, सुमित रंजन, नंदकिशोर दास, आनंदप्रजापति, रंजन कुमार, हैदर अली, बिष्णु राय शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...