BreakingJharkhand

पति की मौत की खबर सुनते पत्नी की भी हो गयी मौत

Share
Share
Khabar365news

साथ जीने मरने की कसम को पूरा किया बुजुर्ग दंपति ने

साथ सजी अर्थी एक साथ हुआ दंपति का अंतिम संस्कार

कोडरमा। शादी के बंधन से बंधने के समय अग्नि के सात फेरे लेते हुए पति-पत्नी अंतिम सांस तक साथ रहने का संकल्प लेते है। जिसके बाद से दोनों की दांपत जीवन की शुरूआत होती है। पति पत्नी साथ तो जीते है लेकिन बहुत कम ऐसे मामलें देखने को आते है कि दोनों साथ मरते है। कोडरमा लंगरापीपर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें साथ साथ जीने वाले पति-पत्नी की साथ ही मौत हो गयी। दोनों की अर्थी साथ साथ सजी और दोनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ हुआ। दरअसल मार्मिक और अचरज भरा मामला सामने आया। जहां एक महिला को जैसे ही उसके पति की मौत की खबर मिली, उसने भी दम तोड़ दिया। महिला का नाम जीतनी देवी था, जिसकी उम्र करीब 67 साल है। वहीं पति मोहन पंडित जिसकी उम्र करीब 70 साल थी। परिजनों ने बताया कि पति मोहन पंडित की मौत की खबर सुनते ही पत्नी जीतनी देवी की भी सांसे उखड़ गई। साथ जीने और मरने की सालों पहले खाई कसम को इस दंपति ने सही साबित कर दिखाया।

रांची ले जाने के क्रम में पति की हो गयी मौत
परिजनों ने बताया कि मोहन पंडित का बीती रात अचानक बीपी बढ़ गया। जिससे वह नीचे जमीन पर गिर गए। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए कोडरमा सदर लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन मोहन पंडित को रांची लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही मोहन पंडित की पत्नी सदमें में आ गई और रोने लगी। रोते रोते अचानक पत्नी चुप हो गई परिजनों ने देखा कि उनकी भी सांस चलनी बंद हो गयी।

लोगों ने दोनों को नम आंखों से दी विदाई
डोमचांच में पति-पत्नी दोनों की मौत की खबर चारों तरफ आग की तरह फैल गई। लोग घटना के बारे में सुनकर हैरान हो रहे हैं। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे और एक बेटी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। दोनों अपने पीछे भारा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव से समेत सभी ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...