Jharkhand

*विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू में करोड़ों की लागत से डुड़गी से सांकी भाया मसमोहना, कडरू तक होने वाली सड़क निर्माण कार्य की रखी आधारशिला*

Share
Share
Khabar365news

ग्रामीणों को दिया वादा किया पूर्ण, सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर रोड कनेक्टिविटी- अंबा प्रसाद

रामगढ़ जिले के पतरातू बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू प्रखंड के ग्राम डुड़गी से सांकी भाया मसमोहना, कडरू तक की 9 किलोमीटर पथ निर्माण की आधारशिला रखी। सड़क निर्माण के बाबत मसमोहना में सिलापट का अनावरण एवं विधिवत पूजा अर्चना कर विधायक अंबा प्रसाद ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई विभागीय अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पथ निर्माण कार्य का शीलान्यास किया।प्रखंड क्षेत्र के मसमोहना कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक अंबा प्रसाद का स्थानीय ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद पदयात्रा करते हुए विधायक कार्यक्रम स्थल तक पहुंची और विधिवत शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौक़े पर विधायक अंबा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि प्रखंड क्षेत्र के सभी हिस्सों में बेहतर सड़क उपलब्ध कराया जाएगा , इसके लिए लगातार प्रयासरत रही। आप लोगों से किए वादे को निभाते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से इस सड़क निर्माण की स्वीकृति ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण होने से लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना, डीएमएफटी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला अनाबद्ध निधि से काफी योजनाओं को धरातल पर उतरने का कार्य किया जा रहा है आगामी दिनों में दर्जनों सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होगी।मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, कांग्रेस जिला सचिव मदन दांगी, मो0 हसीब, मंडल अध्यक्ष शिबू महतो, मुजफ्फर हुसैन, शंभू सिंह, मंटू बेदिया, नुरुल अंसारी, मकसूद अंसारी, बिहारी लाल, फुलेश्वर महतो, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव शफाकत अंसारी, श्याम मुंडा, विनोद कुमार, जमील अंसारी, हसीब अंसारी, महेंद्र बाहुबली, अमरेंद्र बाहुबली, इमरान मलिक, विनोद मुंडा, मुन्ना अंसारी, डब्लू अंसारी नेरूल इमाम सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बालू संकट से पतरातु में विकास ठप कोतो मुखिया निधि सिंह ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु कोतो पंचायत सहित पतरातु प्रखंड के सभी...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...