Uncategorized

दुर्गा पूजा को ले दरिया में बैठक महेंद्र अध्यक्ष और मिथलेश बने सचिव

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: ईचाक प्रखंड के दरिया गांव में शारदीय नवरात्र को लेकर दरिया, जोगिड़ीह और जगड़ा के ग्रामीणों की बैठक जेपी चौक में हुई। रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुशलचंद प्रसाद मेहता और संचालन महेंद्र प्रसाद मेहता ने किया। बैठक में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाने पर गहन विचार मंथन किया गया। जिसके लिए तीनो गांवों को जॉन में बांटकर प्रभारीयो को कोष संग्रह की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके साथ ही पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता उर्फ पप्पू, सचिन मिथिलेश कुमार मेहता, सहसचिव सुभाष कुमार मेहता तथा कोषाध्यक्ष मनोज प्रसाद मेहता को बनाया गया। इसके अलावा 11 लोगों को कार्यकारिणी समिति में जगह दी गई। मनोनीत अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मेहता ने बताया कि इस साल दरिया का शारदीय नवरात्र आकर्षण का विशेष केंद्र होगा। पूजा समिति के ओर से पंडाल और मूर्ति निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके लिए कारीगरों को बाहर से बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र से लेकर विजयादशमी तक दुर्गा सप्तशती पाठ संध्या में महा आरती के अलावा अष्टमी नवमी एवं दशमी की रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन रात्रि जागरण तथा नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विजयदशमी को आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। जिसमें दर्जनों गांव के भक्त श्रद्धालुओं के सरीक होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...