Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा पिता बिहारी राम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर स्थिति में रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है जहां डॉक्टर द्वारा इलाज जारी है। पुलिस ने मुठभेड़ घटनास्थल से दो पिस्टल 59 पीस जिंदा कारतूस दो मोबाइल बरामद किया गया है, मौके पर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत एवं पतरातु अनुमंडल पदाधिकारी राघवेन्द्र शर्मा घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया, एसपी श्री मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज राम पुर्व में राहुल दुबे गैंग का सबसे सक्रिय सदस्य रहा है और वर्तमान में अभी प्रिंस खान गैंग के संपर्क में था यहां किसी बड़ी घटना को अंज़ाम देने का फ़िराक़ में था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही उसके आधार रांची रामगढ़ अन्य जिलों के पुलिस के संयुक्त में छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस देखते ही शिवराज राम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने अपने बचाव पर यह बड़ी कार्रवाई किया गया है। और मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उसके निशानदेही पर एक अन्य साथी को कुजू से गिरफ्तार किया गया है। मौके पर इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, शिवलाल गुप्ता, कैलाश प्रसाद इत्यादि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...