BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी के छात्रों की गूंजअभियान को लेकर रामगढ़ जिला NSUI की प्रेस वार्ता आयोजित

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़, 05 जुलाई 2026: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज रामगढ़ जिला NSUI द्वारा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ला मेरिटल होटल, रामगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज़ को सुनना, उनकी समस्याओं को एकत्रित करना और उन्हें संबंधित मंचों तक मजबूती से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि आज देश का छात्र पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती शिक्षा लागत तथा रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे समय में छात्रों की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला NSUI इस अभियान के माध्यम से जिले के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों तक पहुँचेगी। छात्रों की समस्याओं, सुझावों और मांगों को एकत्रित कर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुँचाया जाएगा, ताकि उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिल सके।

धीरेंद्र कुमार ने जिले के सभी छात्रों एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़ें और शिक्षा, रोजगार तथा छात्र हितों से जुड़े अपने सुझाव एवं समस्याओं को खुलकर साझा करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान देशभर के छात्रों की आवाज़ को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर NSUI महासचिव रईस अंसारी, NSUI महासचिव अंकित कुमार एवं यूथ कांग्रेस महासचिव आशिफ शेख उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

शहरग्राम के गुरु शिष्य स्टोन वर्क क्रेशर को लेकर उठे सवाल, रात में संचालन और प्रदूषण की शिकायत; जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव...

ActivegolaJharkhandRamgahRamgarh

पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंप

Khabar365newsगोला। गोला प्रखंड के पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर 8 लाभुकों के बीच किया गया बकरी का वितरण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण...