JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मंत्रियों के आगमन को लेकर ग्रामीणों की बैठक

Share
Share
Khabar365news

6 जुलाई सुबह 9:00 बजे पहुंचेंगे अतिथि

विस्थापितो एवं प्रभावितों से जन संवाद महाअभियान

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू | पतरातू प्रखंड के ग्राम रसदा में 6 जुलाई सुबह 9:00 बजे विस्थापितों एवं प्रभावितों से जन संवाद महा अभियान को लेकर एक अहम बैठक रखी गई जिसमें लगलग 25 गांव के विस्थापित प्रभावित परिवार के लोगों ने भाग लिया ।इस बैठक के अध्यक्षता बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा एवं संचालन पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवानंद प्रसाद ने किया ।

इस बैठक के मुख्य उद्देश्य विस्थापन के गंभीर मुद्दे एवं क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर रखी गई जिसमें 6 जुलाई को सुबह 9:00 बजे कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू , झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी का आगमन विस्थापित प्रभावित के जन समस्याओं को समाधान के लिए ग्राम रसदा शिव शक्ति मंदिर में जन संवाद महाभियान का आगाज करेंगे,विस्थापित प्रभावितों की समस्याओं को समाधान के लिए सीधे कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी जी के समक्ष रखेंगे ।

बता दें कि पतरातू प्रखंड के अंतर्गत पीटीपीएस क्षेत्र के अधीन पी बी यू एन एल निर्माण हेतु 25 गांव के विस्थापित प्रभावित लोगों को अभी तक किसी तरह का मुआवजा या नियोजन नहीं मिला है इस कारण से विस्थापित प्रभावितों की सबसे बड़ी त्रासदी यानी विस्थापन के गंभीर मुद्दे हक अधिकारों की रक्षा एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनसंवाद महा अभियान का आयोजन किया गया है जिसमें सभी 25 गांव के विस्थापितों एवं प्रभावितों से आग्रह होगा कि कल सुबह 8:30 बजे तक रसदा शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में पहुंचने का कष्ट करें और अपनी समस्याओं को अतिथियों के सामने रखने का काम करें ।

मुख्य रूप से उपस्थित असगर अली ,राजा राम प्रसाद,मैनेजर साव ,सुरेश साव, जितेंद्र मुंडा, शंभू साहू,रवि साहू,हेमंत कुमार,पवन यादव, बसंत कुमार, मकसूद अंसारी,डायमंड अंसारी,प्रदीप साव मुस्तफा अंसारी एवं अन्य उपस्थित हुए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

शहरग्राम के गुरु शिष्य स्टोन वर्क क्रेशर को लेकर उठे सवाल, रात में संचालन और प्रदूषण की शिकायत; जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव...

ActivegolaJharkhandRamgahRamgarh

पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंप

Khabar365newsगोला। गोला प्रखंड के पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर 8 लाभुकों के बीच किया गया बकरी का वितरण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण...