रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
भुरकुंडा ओपी अंतर्गत गणेश ज्वेलर्स स्थित युवक को जबरन कार में बैठाकर अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर पांच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसकी जानकारी पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ राघवेन्द्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिया,
बता दें कि पतरातू (भुरकुण्डा ओपी०) थाना कांड संख्या 307 BNS अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पतरातु इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह भुरकुंडा थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता पुलिस दल-बल के साथ अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं घटना में संलिप्त पाँच अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी किया गया।
घटना के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद भी सामने आया है।
एसडीपीओ राघवेन्द्र शर्मा ने बताया भुरकुण्डा बाजार स्थित गणेश ज्वेलर्स के समीप से कमलेश ठाकुर उर्फ दिनेश शर्मा (उम्र-42 वर्ष, पिता-तेजु ठाकुर, ग्राम-हरली, थाना- बड़कागांव, जिला-हजारीबाग, वर्तमान पता-पंडरा, थाना-सुखदेवनगर, जिला-राँची) का अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मारपीट करते हुए सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठाकर जबरन अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में अपहृत की पत्नी रिंकू देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पतरातू (भुरकुण्डा ओ०पी०) थाना कांड संख्या- 307 BNS अपहरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर अपराधकर्मियों ने अपहृत कमलेश ठाकुर उर्फ दिनेश शर्मा को पिठोरिया (राँची) के जंगल के समीप छोड़ दिया, जिसे पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.11.2026 की रात्रि राँची रिंग रोड स्थित लॉ कॉलेज (होसिर) के समीप घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नं०-JH01CV-4472) सहित कांड में संलिप्त पाँच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पैसे की लेने देन से संबंधित विवाद एवं आपसी रंजीश के कारण इन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से राँची से उसका पीछा कर भुरकुण्डा बाजार से उसका अपहरण किया और उरीमारी, बड़कागांव, केरेडारी, टंडवा होते हुए गुमला ले जाकर मारपीट किया।





Leave a comment