रांची रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को लेकर एक नई पहल की जा रही है। अब सुनने में असमर्थ यात्री भी रेलवे की घोषणाओं को आसानी से समझ सकेंगे। इसके लिए इशारों की भाषा यानी साइन लैंग्वेज के माध्यम से ट्रेनों से जुड़ी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
इस सुविधा से सुनने में असमर्थ यात्रियों को ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य जरूरी घोषणाओं को समझने में सहूलियत मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई व्यवस्था लागू होने से दिव्यांग यात्रियों की स्टेशन पर निर्भरता कम करने और उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।





Leave a comment