मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। पंचायत के मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल एवं अनुशंसा के बाद DMFT मद से तीन महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं को स्वीकृति मिली है।
इन योजनाओं के तहत स्टेशन कॉलोनी शांति नगर, पतरातू बाजार रोड तथा स्टेशन रोड में पीसीसी सड़क, आरसीसी नाली एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मुखिया गिरिजेश कुमार ने इस पहल को पंचायत के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित विभाग से योजनाओं का कार्य शीघ्र धरातल पर उतारने की अपेक्षा जताई है।
पतरातू पंचायत के समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।





Leave a comment