Jharkhand

प्रतिभागियों ने अपने हुनर के बल पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त

Share
Share
Khabar365news

चंदवा लातेहार चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत गुरुकुल एकेडमी आवासीय विद्यालय परसाही के कुल 15 प्रतिभागियों ने जमशेदपुर में हुए प्रतियोगिताओं में शामिल हुए जिसमें से 10 प्रतिभागियों ने अपने हुनर के बल पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले के साथ-साथ अपने माता पिता एव स्कूल के नाम को रोशन किया बालक वर्ग के सब जूनियर आर्टिस्टिक पेयर में राज बाबू कुमार और सूरज कुमार ने प्रथम स्थान तथा अमृत मुंडा और अभिषेक कुमार वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही रिदमिक पेयर बालक वर्ग में संजीवन उरांव और अनु मुंडा ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग ट्रेडिशनल में जया कुमारी ने फोर्थ स्थान रिदमिक पेयर में सुमति उरांव और अर्चना कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा आर्टिस्टिक पेयर में जया कुमारी और काजल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल के नाम को रोशन किया लातेहार जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि लातेहार जिला के सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर लातेहार जिला का नाम को रोशन किया मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं पूरा उम्मीद है कि यह बच्चे नेशनल लेवल में होने वाले प्रतियोगिताओं में शामिल होकर वहां भी अपने हुनर के बल पर अपने जिले का नाम को रौशन करेंगे विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैं दिन-रात मेहनत कर बच्चों को शिखर तक पहुंचने में किसी प्रकार का कोई कसर नहीं छोडूंगा बालक वर्ग के कोच संदीप कुमार शास्त्री , बालिका वर्ग के कोच सुषमा कुमारी तिग्गा के साथ अमननूर भेंगरा ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कि।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...