Home Jharkhand ईडी के गवाह विजय हांसदा के बेटे की हादसे में मौत
Jharkhand

ईडी के गवाह विजय हांसदा के बेटे की हादसे में मौत

Share
Share

 साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महादेवगंज पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में भवानी चौकी के ग्राम प्रधान व ईडी के गवाह विजय हांसदा के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे प्रारंभिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद स्वजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस वजह से सदर अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। उन्होंने स्वजन को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।भवानी चौकी निवासी विजय हांसदा का 19 वर्षीय पुत्र संजय हांसदा व भांजा 18 वर्षीय शिरवन टुडू बाइक में पेट्रोल लेने के लिए महादेवगंज आए थे।

पंप पर पेट्रोल लेने के बाद वह निकल रहा था तभी डाक लेकर आ रहे मैजिक वाहन की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डा. मोहन मुर्मू ने संजय हांसदा को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद लोगों ने मैजिक वाहन के चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

मैजिक चालक संजय मंडल देवघर जिले के हरभंगा गांव का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...